Pidilite Q3 Results : कम्पनी ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 9 फीसदी बढ़ गया है.एबिटडा में भी 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है.

Pidilite Q3 Results Today
कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी की बढ़त के साथ 557 करोड़ रुपये रहा है. एक साल पहले मुनाफा 511 करोड़ रुपये पर था. कंपनी की आय साल दर साल के आधार पर 7.6 फीसदी बढ़ी है और 3130 करोड़ रुपये से बढ़कर 3368 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. पिछले साल के मुकाबले एबिटडा मार्जिन 23.7 फीसदी पर स्थिर रहे हैं.एबिटडा 742 करोड़ रुपये से बढ़कर 798.5 करोड़ रुपये रहा है इसमें 7.5 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है.
Pidilite share price history
स्टॉक का साल का उच्चतम स्तर 3414 का है जो कि 30 सितंबर 2024 को दर्ज हुआ था. वहीं साल का न्यूनतम स्तर 2490 का है जो कि 23 जनवरी 2024 को दर्ज हुआ था. पिछले ट्रेडिंग सेशन में कम्पनी का शेयर प्राइस 2750 पर बंद हुआ।