JG Chemicals IPO : भारत में जिंक ऑक्साइड की मनुफक्चर कर वाली कम्पनी का आईपीओ खुल गया है। जेजी केमिकल्स ज़िंक ऑक्साइड के प्रोडक्शन और रेवेन्यू के टर्म्स में सबसे बड़ी कम्पनी है। आईये जानते हैं कम्पनी से जुड़ी कुछ अहम बातें।

जिंक ऑक्साइड बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी ( JG Chemicals Ltd) का आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार, 5 मार्च 2024 को ही इसने एंकर इनवेस्टर्स से 75.35 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि इसने एंकर इनवेस्टर्स को 221 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 34, 09, 818 शेयर आवंटित किए हैं। आज से खुदरा निवेशक समेत अन्य निवेशक अपनी बोली लगा सकते हैं। हम बता रहे हैं JG Chemicals IPO के बारे में अहम जानकारी….
Table of Contents
JG Chemicals IPO Details
इस इशू के तहत कंपनी ने 165 करोड़ का फ्रेश इशू और 86.19 करोड़ का इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल द्वारा बेचा जा रहा है। जेजी केमिकल ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 210 से 221 के बीच प्रति शेयर रखा है। कम्पनी अपना आईपीओ का सब्सक्रिप्शन आज से यानि 5 मार्च से खोल रही है जो कि 7 मार्च तक खुली रहेगी। कम्पनी इस आईपीओ से लगभग 251 करोड़ रूपये जुटाने की कोशिस में में है। कम्पनी ने पब्लिक के लिए लॉट साइज 67 रखी है यानी इस आईपीओ में निवेशकों को कम से कम 67 इक्विटी शेयर के लिए बोली लगानी होगी। कम्पनी द्वारा शेयर में बिडिंग से लेकर अलॉटमेंट तक की प्रक्रिया के लिए बुक बिल्डिंग प्रोसेस अपनाया जा रहा है। कंपनी की योजना 11 मार्च तक शेयर अलॉट कर देने की है। JG Chemicals के आईपीओ के लिस्टिंग शेयर बाजार में 13 मार्च को होने की सम्भावना है।
कम्पनी का हाल ग्रे मार्केट में
ग्रे मार्केट में मंगलवार, 5 मार्च को इस आईपीओ का प्रीमियम 22.62 फीसदी कोट किया जा रहा था। इस आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 221 रुपये है। यदि इसे ही इश्यू प्राइस मान लिया जाए तो इसके ऊपर ग्रे मार्केट में 50 रुपये का प्रीमियम कोट किया जा रहा है।
कंपनी का कारोबार
जेजी केमिकल्स फ्रेंच प्रक्रिया द्वारा जिंक ऑक्साइड का निर्माण करती है। जिसका उपयोग कई उद्योग में होता है जैसे rubber (tyre & other rubber products), ceramics, paints & coatings, pharmaceuticals & cosmetics, electronics & batteries, agro-chemicals & fertilizers, specialty chemicals, lubricants, oil & gas, and animal feed इत्यादि।
Financials of JG Chemicals Limited IPO ( ₹ करोड़ )
Financial Year | Total Assets | Total Revenue | Profit After Tax | EBITDA | EPS |
मार्च 31, 2021 | 209.94 | 440.41 | 28.80 | 48.60 | 7.39 |
मार्च 31, 2022 | 264.14 | 623.05 | 43.13 | 66.38 | 12.61 |
मार्च 31, 2023 | 297.79 | 794.19 | 56.79 | 85.12 | 17.32 |