ASHOK LEYLAND Q4 RESULT : आज ओपन मार्केट में अशोक लेलैंड ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट के थोड़ी देर बाद कम्पनी का शेयर प्राइस हल्का नीचे फिसला है। वर्तमान में कम्पनी का शेयर प्राइस ₹211 पर ट्रेड कर रहा है।

ASHOK LEYLAND Q4 RESULT
मार्च तिमाही में कम्पनी का रेवेन्यू 11266.69 करोड़ रुपए रहा जबकि एक साल पहले सामान तिमाही में कम्पनी का रेवेन्यू 11625.67 करोड़ रुपए के स्तर पर था। इस तिमाही में नेट प्रॉफिट 900.41 करोड़ रुपए रहा वहीं एक साल पहले सामान तिमाही में यह 751.41 करोड़ रुपए के स्तर पर था। कम्पनी का टोटल इनकम 11384.59 करोड़ रुपए रहा जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 11664.59 करोड़ रुपए था। EBITDA 1276 करोड़ रुपये से बढ़कर 1592 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 11 फीसदी से बढ़कर 14.1 फीसदी हो गए है।